फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered to see Bihariji, girl's health deteriorated

Mathura News: बिहारीजी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, बालिका की तबीयत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see Bihariji, girl's health deteriorated
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में बिगड़ी बालिका की तबीयत। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। बैकुंठ एकादशी पर शुक्रवार को एक बार फिर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। सुबह से ही मंदिर के द्वार से विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर और गलियों में भीड़ का दबाव बन रहा। इस बीच मंदिर के द्वार पर एक बालिका की तबीयत खराब हो गई। मंदिर में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उपचार दिया तब जाकर उसकी हालत में सुधार हो सका। वहीं श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई।
विज्ञापन

सुबह से ही बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर के प्रवेश द्वार तीन से पांच सौ मीटर दूर विद्यापीठ चौराहा तक कतार लगी रही। वहीं प्रवेश द्वार दो से लेकर दाऊजी तिराहा से आगे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दूर तक सिर ही सिर नजर आ रहे थे। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए।
विज्ञापन

एकादशी होने पर भी पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के कोई इंतजाम नहीं किए। बाजार में लगी रेलिंग भी हटा ली गई। भीड़ के दबाव के बीच दिल्ली निवासी 12 वर्षीय निशा की गेट संख्या चार पर तबीयत बिगड़ गई। उसे घबराहट के साथ चक्कर आ गए। बालिका के पिता विनय ने उसे सुरक्षा गार्ड की मदद से भीड़ के बीच से निकाला और मंदिर में मौजूद डॉक्टरों की टीम के पास ले गए। वहां मौजूद डाॅक्टर धारा ने बालिका को प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के बीच में सर्वाधिक परेशानी बुजुर्ग, महिला एवं छोटे बच्चों को हुई। बांकेबिहारी मंदिर में तैनात चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर धारा ने बताया कि भीड़ के दबाव के कारण कुछ बच्चे और बड़ों को डिजीनेस वर्टिगो की शिकायत हो जाती है। ऐसे में उन्हें भीड़ से निकालकर प्राथमिक उपचार मिलने पर वह ठीक हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुझाव दिया कि वह मंदिर में भीड़ के समय छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार को साथ न लाएं।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed