फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   development in heritez city scheem

वृंदावन के बाद मथुरा, गोवर्धन में होगा विकास

Sun, 11 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 11 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
development in heritez city scheem
जिले को हेरिटेज सिटी के रूप में डेवलप करने की डीपीआर सिटी प्लानर ब्रज फाउंडेशन ने प्रस्तुत की। सांसद की मौजूदगी में हेरिटेज सिटी की प्राथमिकताएं बताई गईं। इसमें प्रथम चरण में वृंदावन परिक्रमा मार्ग का काम होगा फिर मथुरा और गोवर्धन के विकास को लिया जाएगा। इस दौरान यह बात एक बार फिर सामने आई कि हेरिटेज सिटी की दशा कहीं जेनर्म की भांति न हो जाए। प्लान संपूर्ण विकास को लेकर तैयार होना चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को सांसद हेमामालिनी की अध्यक्षता में हेरिटेज सिटी के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई। इसमें ब्रज फाउंडेशन ने अपनी प्राथमिकता के तौर पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग कालीदह के आसपास के क्षेत्र के डेवलपमेंट की डीपीआर रखी। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान, शिवताल, विश्रामघाट, छत्ता बाजार, मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन को हेरिटेज स्वरूप सहित संरक्षण पर चर्चा की गई। शहर के चार महादेव मंदिरों का सौंदर्यीकरण के साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन


भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हेरिटेज सिटी की सफलता के संदर्भ में यह बात रखी गई कि इसमें सुनियोजित विकास पर काम होना चाहिए। कोई भी प्रोजेक्ट अधूरा नहीं रहना चाहिए। ऐसा न हो, जैसे शहर के विकास के साथ जेनर्म में हुआ है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर, चेयरमैन मनीषा गुप्ता, सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, ब्रज फाउंडेशन प्रतिनिधि, राजेश सिंह पिंटू, संजय प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद के प्रस्तावों पर तत्काल अमल के आदेश
मथुरा। सांसद हेमामालिनी की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए हैं। रविवार को सांसद के साथ बैठक में डीएम राजेश कुमार ने सांसद के साथ विकास संबंधी उनके प्रस्तावों पर चर्चा की। मुख्य सचिव के स्तर से मथुरा भेजे गए सांसद के प्रस्तावों पर तत्काल कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed