{"_id":"6a53ee5b8c150f84fd00c6c6","slug":"dev-gurjar-crowned-zila-kumar-kesari-mathura-news-c-369-1-mt11017-149299-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: देव गुर्जर बने जिला कुमार केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: देव गुर्जर बने जिला कुमार केसरी
विज्ञापन
मथुरा। क्रीड़ा भारती जिला मथुरा के तत्वावधान में सोनू पहलवान द्वारा आयोजित खिताबी कुश्ती प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 200 पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएसए कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे और विजेता पहलवानों को खिताब एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोच भूपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला कुमार केसरी का खिताब देव गुर्जर ने जीता जबकि संजीव उपविजेता रहे। बाल जिला चैंपियन वर्ग में ध्रुव ने प्रथम और प्रशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल जिला केसरी वर्ग में उमेश विजेता तथा सूरज उपविजेता रहे। वहीं बाल जिला भीम केसरी वर्ग में मनजीत ने पहला और दिनेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मानवेंद्र चौधरी, गौरव गौड़, राकेश ठाकुर, कुंवर नरेंद्र सिंह, रघुवीर प्रसाद मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा और अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निर्णायक की भूमिका निशांत शर्मा, भगवान सिंह पहलवान, निहाल सिंह एवं ओंकार पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर शुभम शर्मा, योगेश राठौर, जितेंद्र यादव, बिज्जू सिंह आदि उपस्थित रहे।