{"_id":"6369571aa50d9d385a6aa7e5","slug":"dev-diwali-vrindavan-news-mtr526136393","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों से जगमगाए यमुना के घाट और मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों से जगमगाए यमुना के घाट और मंदिर
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। देव दिवाली के अवसर पर सोमवार को मथुरा व वृंदावन के घाट व मंदिर हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। घाटों को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से भी सजाया गया है।
प्रशासन की ओर से पहली बार आयोजित देव दिवाली का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। काशी विश्वनाथ, अयोध्या की तर्ज पर इस मथुरा में भी देव दिवाली पर्व जिला प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मथुरा वृंदावन के प्राचीन घाटों पर आयोजित किया गया। पांच लाख दीपों से घाट सजाए गए। मथुरा के प्रमुख घाट विश्राम घाट, स्वामी, राजा , सती , शृंगार, प्रयाग, राम , श्याम , दाऊजी, मुनि व बंगाली घाट आदि के अलावा वृंदावन के केशी घाट समेतसात प्रमुख घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर रंग बिरंगी लाइटिंग की गई। स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इस दीपोत्सव में सहभागिता की। देर शाम को प्राचीन घाटों पर मेला सा लग गया। सभी घाटों का सौंदर्य देखने लायक था। उधर, पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए।
उधर, भगवान श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा एडवोकेट एवं समाजसेवी प्रमोद कसेरे के सानिध्य में स्वामी घाट पर दीपदान किया गया। देव दिवाली में भजन संध्या का आनंद भक्तों ने जमकर उठाया। महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज, नागेंद्र महाराज, संजय शर्मा, शरद, अनिल सराफ, पं. ललित स्वामी, तरुन स्वामी, बंशीलाल शर्मा, गौरव शर्मा, लब्बू पंडित, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, भाजपा नेता राजेश गुप्ता, केके शर्मा, आशीष शर्मा, राजकुमार शर्मा, सत्तो पाठक, ब्रजकिशोर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, राधे बाबा, भवानी शंकर गौतम, मदन मोहन एडवोकेट, प्रमोद पचौरी, कन्हैया लाल शर्मा आदि शामिल रहे।