{"_id":"f9e775020f0981db06a1566ac6c9c6a0","slug":"deth-of-bike-rider-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा रोड पर शनिवार को ट्रक और बाइक की टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में बाइक ट्रक में फंस कर काफी दूर तक घिसटी, जिससे बाइक में आग लग गई। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। थाना राया पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसा शनिवार की सुबह हुआ। गांव खप्परपुर निवासी मुकेश (22) पुत्र नारायन सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी और दो वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से अपनी ससुराल मैड़ू से लौट रहे थे। राया रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रहे पशु लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गुड्डी और बेटा दूर जाकर गिरे। इस दौरान बाइक ट्रक के नीचे फंस गई।
चालक ने भागने का प्रयास किया तो नीचे फंसी बाइक ने सड़क से घिस कर आग पकड़ ली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मथुरा रोड यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर लेट र्गइं। इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक अफरोज निवासी कोटा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।