{"_id":"681a6348a31eee8b08054270","slug":"destruction-of-terrorists-and-evil-people-is-religion-kaushik-maharaj-mathura-news-c-369-1-mt11010-129148-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी और दुष्टों का विनाश ही धर्म है: कौशिक महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी और दुष्टों का विनाश ही धर्म है: कौशिक महाराज
विज्ञापन
आचार्य मनीषी कौशिक महाराज
- फोटो : kathua
वृंदावन। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश की लहर है। इस घटना में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। इस हृदयविदारक घटना की कड़ी निंदा करते हुए वृंदावन स्थित तुलसी वन आश्रम में मंगलवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जहां तुलसी पीठाधीश्वर, पुराण मनीषी आचार्य संत कौशिक जी महाराज ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।
मीडिया को संबोधित करते हुए कौशिक महाराज ने कहा यह कायराना हमला अधर्म का परिचायक है। ऐसे आताताई, आतंकी और दुष्टों का विनाश ही धर्म है। जो अधर्म के मार्ग पर चल रहा है, उसका समूल नाश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक व्यक्ति के कारण पूरा गांव या देश संकट में आ जाए तो ऐसे व्यक्ति को शासित करना, दंडित करना ही सच्चा धर्म है।
कौशिक महाराज ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो ये लाखों निर्दोषों की जान ले सकते हैं। उन्होंने एकजुट होकर आतंकवाद के समूल नाश का आह्वान किया और कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान का नामो-निशान मिट जाएगा। उन्होंने आश्रम में 5 मई से 12 मई तक आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत का श्रवण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह जीवन में आत्मिक शांति और भगवत कृपा का मार्ग है। इस अवसर पर आयोजक गोविंद गुप्ता, किरण गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, रामदेव शास्त्री और राममोहन शास्त्री सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।