फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deputy Collector did realty check of Jal Nigam officers-employees, panic

डिप्टी कलक्टर ने जल निगम अफसर-कर्मचारियों का किया रियल्टी चेक, खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy Collector did realty check of Jal Nigam officers-employees, panic
मथुरा। डीएम नवनीत चहल ने सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति चेक करने के आदेश पर जल निगम के तीनों कार्यालयों का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने किया। इस दौरान कई कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। उनका वेतन काटने संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे परियोजना प्रबंधक ड्रेनेज एवं सीवेज इकाई कार्यालय पर डिप्टी कलक्टर पहुंचे। निरीक्षण के समय कार्यालय में सफाईकर्मी अमरनाथ व चौकीदार मान सिंह उपस्थित मिले। कार्यालय में परियोजना प्रबंधक और अन्य सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डिप्टी कलक्टर के पूछने पर चौकीदार ने बताया कि उपस्थिति पंजिका बाबूजी की अलमारी में बंद है। 10:40 बजे परियोजना प्रबंधक यूनिट 17 कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किए जाने पर मात्र चपरासी रूपनारायण उपस्थित मिला।
विज्ञापन

कार्यालय में परियोजना प्रबंधक और उनके अन्य सभी अधीनस्थ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यहां भी उपस्थित पंजिका के संबंध में पूछे जाने पर चपरासी ने बताया कि वह बाबूजी की सेफ में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:45 बजे जल निगम द्वादश खंड कार्यालय के निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता पीके खंडेलवाल उपस्थित पाए गए। कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी सुनीता माथुर, वरिष्ठ सहायक आशा शर्मा, वरिष्ठ सहायक रविकांत वार्ष्णेय, कनिष्ठ सहायक संजीव कुमार, आंकिक राजू गोला, लिपिक सी प्रताप नारायण एवं लिपिक राजीव कुमार अनुपस्थित पाए गए। डिप्टी कलक्टर उपाध्याय ने बताया अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों का नियमानुसार 1 दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति डीएम को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed