{"_id":"694af27f27c7b1f50f0eee3f","slug":"dense-fog-disrupts-rail-traffic-mathura-news-c-369-1-mt11016-140176-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घने कोहरे से रेल यातायात प्रभावित
विज्ञापन
मथुरा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेलांगाना एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, पंजाब मेल, नई दिल्ली शताब्दी, सचखंड समेत जैसी प्रमुख ट्रेनें करीब 3 से 4 घंटे की देरी से पहुंचीं।
बीते एक सप्ताह से कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार सीमित करनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर समय सारिणी पर पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ठिठुरते हुए लंबा समय बिताना पड़ रहा है। तेलंगाना एक्सप्रेस 2 घंटा 55 मिनट, सचखंड 5 घंटा 51 मिनट, कलिंगा 12 घंटे, नई दिल्ली इंटरसिटी 3 घंटा 14 मिनट, कोटा-पटना 3 घंटा, आगरा कैंट इंटरसिटी 4 घंटा 47 मिनट देरी से जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। रेलवे प्रशासन के अनुसार मौसम साफ होने पर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।