फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi businessman dies in road accident

Mathura News: सड़क दुर्घटना में दिल्ली के कारोबारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi businessman dies in road accident
मथुरा। मृतक श्याम गर्ग का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
मथुरा। मुरैना से दिल्ली जा रहे कारोबारी की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के भामाशाह मार्ग स्थित मॉडल टाउन निवासी श्याम गर्ग (62) पुत्र तोताराम गर्ग कॉस्मेटिक आइटमों के एक्सपोर्ट का काम करते थे। शुक्रवार रात को वह मुरैना से दिल्ली जा रहे थे। कार को उनका चालक नारायण चला रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर थाना क्षेत्र में कार ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में श्याम गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक चोटिल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने श्याम गर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक कारोबारी के पुत्र राहुल गर्ग रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव को अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed