{"_id":"647b8cae5c832804a50dd494","slug":"deity-of-radhakrishna-stolen-by-breaking-the-temple-door-in-broad-daylight-mathura-news-c-29-1-mtr1007-83969-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिनदहाड़े मंदिर का दरवाजा तोड़कर राधाकृष्ण के विग्रह चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिनदहाड़े मंदिर का दरवाजा तोड़कर राधाकृष्ण के विग्रह चोरी
Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े गिरधरवाली बगीची स्थित मंदिर से राधाकृष्ण के विग्रह की चोरी हो गई। जानकारी दोपहर बाद पुजारी को मंदिर पहुंचने पर हुई। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की और मूर्तियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
क्वालिटी तिराहे के निकट नाले के पास गिरधर वाली बगीची है। जहां पर राधाकृष्ण का मंदिर है और इसकी सेवा अशोक मौरे निवासी हनुमान गली द्वारा की जाती है। वह सुबह सात बजे से नौ बजे तक मंदिर में सेवा करने के बाद चले गए। इसके बाद वह शाम पांच बजे लौटे। उन्होंने बताया कि जब वह आए तो मंदिर का पीछे का दरवाजा टूटा था और मंदिर से राधाकृष्ण के विग्रह गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा।