{"_id":"61698962b4ed215b2b4ababb","slug":"dead-body-of-youth-found-soaked-in-blood-villagers-jammed-the-highway-mathura-news-mtr50698342","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का खून से लथपथ मिला शव, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का खून से लथपथ मिला शव, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
मथुरा/टाउनशिप। बाद गांव से ५० मीटर दूर हाईवे पर युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने रंजिश में गोली मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मथुरा-आगरा हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना रिफाइनरी के बाद गांव में अशोक कुमार (34) का खून से लथपथ शव बृहस्पतिवार को राधा टाउन और कृष्णा टाउन के मध्य उसके घर से करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू और सरियों के प्रहार के निशान बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि अशोक शाम को अपने खेत पर गया था। तब से नहीं लौटा तो परिजनों के तलाश करने पर उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी हत्या रंजिश में करने के बाद उसे किसी वाहन से कुचला गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे और पोस्टमार्टम से शव ले जाकर उन्होंने हाईवे पर बाद गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों ने बताय कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। इससे पहले उसके पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और काफी देर ग्रामीणाें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही जाम खोला गया।
मृतक के भाई जगदीश की तहरीर पर गोपाल पुत्र राधेलाल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपेार्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा हत्या का दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच करके पूरी कार्रवाई की जाएगी।