{"_id":"63e4966915f4843a3900d047","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-tree-in-forest-in-mathura-police-is-investigating-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जंगल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने जेसीबी की मदद से उतरवाया, कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जंगल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने जेसीबी की मदद से उतरवाया, कर रही जांच
Thu, 09 Feb 2023 12:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:19 PM IST
सार
मथुरा में युवक का शव पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। लोगों से बात करके जानकारी ली। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को नीचे उतरवाया। कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना जेत थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जंगल का है। यहां गोविंद नगर थाना क्षेत्र के ही काली टीला आलमगंज निवासी गतिकृष्ण का शव पेड़ पर लटकते मिला। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौजूद लोगों से पूछताछ करके जानकारी ली। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन