{"_id":"64b82bcdaa2321410d0a1d6a","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-for-two-days-fear-of-murder-mathura-news-c-29-1-noi1022-107172-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बबूरी इलाके से सोमवार शाम लापता युवक का मंगलवार देर रात इसी इलाके की गिर्राज काॅलोनी में शव मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कन्हैया (26) पुत्र डूंगर सिंह निवासी बबूरी, रिफाइनरी में वैल्डिंग का काम करता था। सोमवार को वह अपनी मां शकुंतला देवी व पड़ोस की दो महिलाओं के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जाने वाला था। शकुंतला देवी के अनुसार उसी दौरान बेटे के साथ काम करने वाला एक व्यक्ति आ गया। वह उसे अपने साथ बुलाकर ले गया। बेटे का इसके बाद कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को थाना पुलिस से शिकायत की गई।
देर रात को पुलिस को गिर्राज कॉलोनी में एक युवक का शव मिला। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कन्हैया के तौर पर की। आरोप है कि बेटे के साथ काम करने वाला व्यक्ति, जो कि उसे बुलाकर ले गया था, उसने शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंपा। सीओ हर्षिता सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।