{"_id":"62261d00c3e8963d7679eb42","slug":"dead-body-of-innocent-child-found-in-a-puddle-uproar-in-the-family-mathura-news-mtr514220818","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे का पोखर में मिला शव, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चे का पोखर में मिला शव, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से तीन मार्च को लापता हुए बच्चे का शव सोमवार को घर के निकट पोखर में मिला। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
गांव बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान का दो वर्षीय धेवता आर्यान पुत्र शरीफ निवासी नंदगांव तीन मार्च की दोपहर तीन बजे लापता हो गया था। परिवारीजन खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना नौहझील पुलिस को दी थी। ग्रामीणों के साथ पुलिस भी लगातार बालक की तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि लापता बच्चे का शव पोखर में मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तालाब में की गई थी बच्चे की तलाश
इस्लाम के घर के निकट तालाब है। चार मार्च को सुबह ट्रैक्टर पंप से पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तालाब में तलाश की थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान की पुत्री सलमा की नंदगांव में ससुराल है। वह एक मार्च को बच्चों के साथ मायके बिरजूगढ़ी आई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।