फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree

Mathura News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree
बलदेव। थाना क्षेत्र महावन व बलदेव की सीमा शीशागढ़ी जाने वाले बंबे की पटरी पर पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिला। शव एक घंटे तक सीमा विवाद को लेकर पड़ा रहा। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद बलदेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महावन थाना क्षेत्र के गांव नगला रायसिंह से शीशा गढ़ी जाने वाले बंबे की पटरी पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को देखने के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृत युवक की शिनाख्त अमित कुमार (20) निवासी पचावर के रूप में हुई। वह बस-ट्रक बनाने का मिस्त्री था। पिता राजाराम मजदूरी करते हैं। वह रोजाना गांव पचावर से खंदौली जाता था। शुक्रवार को खंदौली जाने के लिए घर से निकला और फिर लौटा नहीं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलदेव संजय त्यागी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पिता राजाराम ने तहरीर दी है। मृतक के भाई शुभम कुमार ने कहा भाई की हत्या की गई है। शव हत्या कर लटकाया है। जांच कर दोषियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकान जांची
टैंटीगांव। एसडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह, सीओ मांट रविकांत पाराशर ने आबकारी टीम के साथ सुरीर क्षेत्र में शराब के ठेकों की सोमवार को जांच की। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवाद
वांछित गिरफ्तार
टैंटीगांव। गांव शीशागढ़ी में माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई थी। विवेचक उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया है कि वांछित चल रहे आरोपी पवन निवासी शीशागढ़ी को यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास पुल तेहरा के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया गया है। संवाद
युवक को पकड़ा
टैंटीगांव। दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की तलाश में गांव सिंहावन में सुरीर पुलिस के साथ दबिश दी। दिल्ली के थाना कुंडली की क्राइम बांच टीम रविवार देर शाम सुरीर पुलिस के साथ गांव सिहावन में दबिश देकर दीपक निवासी सिंहावन को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। संवाद
युवक को जान से मारने की धमकी
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदगढ़ी के युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित छत्रपाल निवासी महमूदगढ़ी ने शिकायत की है कि गांव भगराया जिला हाथरस के एक युवक ने मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
दो दिन में चार भैंस चोरी
फरह। क्षेत्र में दो दिन में चोर चार भैंस चुना ले गए। रविवार रात गांव सनौरा में रामवीर की भी दो भैंस चोर खोल ले गए। वहीं शनिवार रात करीब एक बजे नारायण सिंह की पुत्री सपना की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनका भतीजा गोपाल सपना को लेकर आगरा ले गया। गेट खुला होने फायदा उठाते हुए चोर दो भैंस और दो पड़रों को चुरा ले गए। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के सामने की है। नारायण सिंह निवासी दीनदयाल धाम, रामवीर निवासी सनोरा दोनों ने थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी राज कमल ने बताया है रिपोर्ट दर्ज कर ली चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद

हादसे में युवक की मौत
फरह। परखम रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रविवार को करीब दौलतपुर थाना बलदेव निवासी 25 वर्षीय रनवीर बाइक से अपने गांव जा रहा था कि तभी परखम रोड चामड़ देवी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। परखम प्रभारी नरेश सिंह ने ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed