फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dead, body, in hospital, six days, mathura, police

6 दिन से पंचनामे के इंतजार में पड़ा है शव

Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
dead, body, in hospital, six days, mathura, police
मथुरा। छह दिन तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में मजदूर का शव पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद भी छह दिन तक शहर कोतवाली पुलिस इस मामले पर सक्रिय नहीं हुई। उक्त व्यक्ति को वृंदावन के राहगीर ने पीआरवी की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस ने शहर कोतवाली पुलिस को पुन: जानकारी दी तो पुलिस की नींद खुली और वृंदावन पुलिस को बताया। देर शाम वृंदावन पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

26 मई को वृंदावन कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत के छटीकरा रोड स्थित कृष्ण लोक कॉलोनी के पास गनपत (65) पुत्र शिवप्रसाद निवासी जहांगीर, थाना छाया छत्तीसगढ़ अचेत मिला था। मृतक मजदूर बताया जा रहा है। राहगीर ने पीआरवी की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 6 जून की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नियमानुसार जिला अस्पताल के आपात कक्ष द्वारा कोतवाली में इसकी सूचना भिजवाई भी गई, जिसे कोतवाली के मुंशी ने रिसीव भी किया लेकिन शव का पंचनामा भरने पुलिस नहीं आई। कोतवाली पुलिस ने वृंदावन पुलिस को सूचना भी नहीं दी। शुक्रवार को एक बार फिर से जिला अस्पताल को दूसरा रिमाइंडर इसी शव के पंचनामे के लिए शहर कोतवाली भेजना पड़ा। थाना कोतवाली में भी इस मामले को लेकर खलबली मच गई। मथुरा कोतवाली पुलिस ने मीमो भरकर वृंदावन कोतवाली भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन ने 6 जून को ही पुलिस को व्यक्ति की मौत की सूचना भेजकर पंचनामा की कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद शुक्रवार को पुन: रिमाइंडर भेजकर पुलिस को याद दिलाया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
- डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल
छत्तीसगढ़ के व्यक्ति की मौत के संबंध में हमें मथुरा कोतवाली पुलिस ने जानकारी नहीं दी, शुक्रवार को जानकारी मिलने पर दरोगा को शव का पंचनामा भरने के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को जल्द सूचना दी जाएगी।

- संजीव दुबे, वृंदावन कोतवाल
उक्त मामले की जानकारी नहीं है। थाने के स्टाफ से जानकारी करने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
- अवधेश प्रताप सिंह, शहर कोतवाल
.. तो परिवार को भी नहीं दी जानकारी
मथुरा। छत्तीसगढ़ निवासी गनपत को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो जाने तथा छह दिन तक शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा रहने के बाद भी उसके परिवार वालों को सूचना नहीं दी गई। इस मामले में जिला अस्पताल, शहर कोतवाली, वृंदावन कोतवाली और पीआरवी की सीधी भूमिका है, लेकिन किसी ने गनपत के परिवार वालों को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed