फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Daughters take up the bow and arrow...

Mathura News: बेटियों ने साधा तीरकमान... राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Daughters take up the bow and arrow...
मथुरा। जिले की तीन बेटियों ने अपनी तीरंदाजी का दम दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का परचम लहरा दिया। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में ऋतु शर्मा, वरेण्या राणा और निष्ठा गुप्ता ने तीन कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। सब जूनियर वर्ग की इन खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग की अनुभवी और दिग्गज तीरंदाजों को भी पछाड़ दिया।
विज्ञापन

21 से 28 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मथुरा तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के कोच योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चार सदस्यीय टीम में तीन खिलाड़ी मथुरा जिले की थीं। टीम ने कंपाउंड वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में मेजबान राजस्थान को हराकर प्रदेश की झोली में पदक डाला। इस सफलता के साथ उत्तर प्रदेश ने तीन साल बाद इस वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अकादमी की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज निष्ठा गुप्ता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने रैंकिंग राउंड और एलिमिनेशन राउंड में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, टीम स्पर्धा में ऋतु शर्मा, वरेण्या राणा और निष्ठा गुप्ता की तिकड़ी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। ऋतु शर्मा और निष्ठा गुप्ता ने केंद्र सरकार की ओर से लगभग 2.5 लाख रुपये के तीरंदाजी उपकरण प्राप्त करने के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग मानक भी पूरे कर लिए। इससे उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। तीन कांस्य पदकों के साथ मथुरा लौटीं खिलाड़ियों का अकादमी में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, अकादमी अध्यक्ष नंदकिशोर, भाजपा महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा और अकादमी के साथी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed