फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   daughter kept pleading to take injured to hospital but no one listened After stampede in Barsana accident

बरसाना में उड़ी अफवाह: भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत, एंबुलेंस बुलाने को गिड़गिड़ाती रही बेटी; नहीं हुई सुनवाई

Sat, 23 Sep 2023 08:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 08:40 PM IST
सार

मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी पर्व के दौरान उड़ गई। भगदड़ में महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घायल महिला की बेटी एंबुलेंस बुलाने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। 

विज्ञापन
daughter kept pleading to take injured to hospital but no one listened After stampede in Barsana accident
राधा अष्टमी पर बरसाना में राधारानी के दर्शन को आई श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी पर दर्शन के लिए आई प्रयागराज की एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की शनिवार को मौत हो गई। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि सुबह 7 बजे दर्शन के लिए मंदिर जाते समय मां की तबीयत बिगड़ी। सुरक्षाकर्मियों से आधे घंटे तक डॉक्टर-एंबुलेंस बुलाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की और मां ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


वहीं, करीब 70 वर्षीय एक पुरुष का शव मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों मौतें लाडली जी मंदिर में भीड़ के दबाव में होने की अफवाह फैलते ही आई आगरा दीपक कुमार और स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने खंडन कर स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर में किसी की जान नहीं गई। जहां मौत हुई वहां किसी प्रकार की भीड़ का दबाव नहीं था।

विज्ञापन

राजमणि (65) पत्नी शिव निवासी भोलापुरा बल्दी, तंबाकू वाली गली, प्रयागराज अपनी बहन शोभा व बेटी प्रीती के साथ शुक्रवार को राधा रानी के दर्शन को बरसाना पहुंची थी। बेटी प्रीति ने बताया कि वह राधा रानी रसोई के पास रुकी थी। रात में ही मां की तबीयत खराब हो गई थी। उनका शुगर लेवल बढ़ गया था। रात को दवा देने के बाद तबीयत स्थिर हुई। 

सुबह 7 वह मौसी शोभा व मां राजमणि को लेकर लाडली जी मंदिर जा रही थी। तभी कटरा चौक के पास मां की तीबयत बिगड़ गई। पास ही मौजूद सुरक्षाकर्मियों से मदद की गुहार लगाते हुए डॉक्टर व एंबुलेंस बुलाने को कहा। सुरक्षाकर्मी उनसे पूछताछ में लगे रहे और फोन कर डॉक्टर, एंबुलेंस बुलाने का आश्वासन देते रहे। इस पूरे घटनाक्रम में करीब आधे घंटे का समय बीत गया और मां अचेत हो गई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

प्रीति का आरोप है कि मां को समय से उपचार मिलने की व्यवस्था की गई होती तो उनकी जान बच जाती। वहीं, पुलिस को सुदामा चौक से कटरा चौक जाने वाले मार्ग पर एक बुजुर्ग का शव मिला। आसपास भीड़ लगी थी। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। पुलिस ने भीड़ से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया।

पोस्टमॉर्टम कराए बिना शव ले गई बेटी

राजमणि को सीएचसी केंद्र पर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए परिवार को मनाने की कोशिश की,लेकिन बेटी प्रीति ने इनकार कर दिया। साथ ही लिखित में मां की मौत बीमारी से होने की बात प्रशासन को दी।

भीड़ के दबाव में दो मौत होने की अफवाह तेजी से फैली

बरसाना में भीड़ के दबाव में एक महिला व एक पुरुष श्रद्धालु की मौत का समाचार तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संदेश दिया जाने लगा कि मथुरा बीते वर्ष श्रीबांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान हुई घटना की तर्ज पर दूसरी घटना हो गई है। 

पुलिस-प्रशासन पर व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। मामला शासन तक पहुंचा तो प्रमुख सचिव और डीजीपी ने तत्काल स्थानीय अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की सच्चाई से अवगत कराया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों का उत्तर प्रदेश शासन व मथुरा जिला प्रशासन, जिला पुलिस द्वारा खंडन किया गया।

भीड़ के दबाव व भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई। दो श्रद्धालुओं की मौत मंदिर परिसर से काफी दूर हुई। मृतक महिला को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए हैं। पुरुष की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका की बेटी समय पर इलाज न मिलने की जो बात कह रही है। वह लिखित में शिकायत दें। जांच कराई जाएगी।  - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, मथुरा

राधा अष्टमी पर बरसाना में सभी व्यवस्थाएं ठीक रहीं, जिन दो श्रद्धालुओं की मौत को लेकर भीड़ के दबाव व भगदड़ जैसी अफवाह उड़ाई जा रही है। वह बिल्कुल असत्य है। इनका पूरी तरह से खंडन किया जाता है। दोनों की मौत बीमारी के कारण हुई है।  - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed