फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   daughter insisted on marrying her lover then father and uncle killed her by drowning her in canal In Mathura

प्रेम-प्रसंग पर विलन बने पिता-चाचाः प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गया जेल, बेटी को नहर में डुबाकर मार दिया

Wed, 22 Feb 2023 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/नौहझील
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/नौहझील Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

मथुरा में बेटी अपने प्रेमी के साथ रहने लगी तो यह बात उसके पिता व चाचा को नागवार गुजरी। दोनों ने मिलकर पहले तो मुकदमा दर्ज कराकर प्रेमी को जेल भेजा। इसके बाद नहर में डुबाकर बेटी की हत्या कर दी।    
 

विज्ञापन
daughter insisted on marrying her lover then father and uncle killed her by drowning her in canal In Mathura
बेटी की हत्या के आरोप में पिता-चाचा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी के प्रेम-प्रसंग पर विलन बने उसके पिता-चाचा उसकी जान के दुश्मन बन गए। दोनों ने मिलकर उसे नहर में फेंक दिया। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला नौहझील थाना क्षेत्र के अड्डा मीणा गांव का है। गांव निवासी बलवीर सिंह की 17 वर्षीय बेटी प्रीति का पड़ोस में रहने वाले रामगोपाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस बात पर घर वाले राजी नहीं थे। इस पर वह बीती 22 जनवरी की सुबह वह घर छोड़ कर उसके साथ पलवल चली गई। 
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने किशोरी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी

इसकी जानकारी पिता बलवीर सिंह को मिली तो वह थाने पहुंचे। यहां रामगोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद अपने भाई तेजपाल के साथ पलवल पहुंचे। वहां से बेटी को बाइक पर बैठाकर टप्पल-जट्टारी होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में शिवाला नहर (अलीगढ़) के पास दोनों भाइयों ने किशोरी को समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसी दौरान धक्का-मुक्की होने लगा और प्रीति नहर में गिर गई। इससे पिता और चाचा घबरा गए और गांव लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

daughter insisted on marrying her lover then father and uncle killed her by drowning her in canal In Mathura
रामगोपाल उर्फ गोपाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शक में की पूछताछ तो हुआ खुलासा

रामगोपाल उर्फ गोपाल एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे 27 जनवरी को जेल भेज दिया। इसी बीच 31 जनवरी को एक शव मिला। इसकी शिनाख्त प्रीति के रूप में की गई। पुलिस ने शक के आधार पर बलवीर से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि प्रीति के पिता व चाचा खिलाफ हत्या व पहचान छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 

daughter insisted on marrying her lover then father and uncle killed her by drowning her in canal In Mathura
प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दो महीने पहले दादी ने छीन लिया था फोन

प्रीति दिन और रात में रामगोपाल से मोबाइल पर बात करती थी। इसकी भनक उसकी दादी को लग गई। इस पर दादी ने दो महीने पहले ही उससे फोन छीन लिया था। तभी से वह फोन देने के लिए झगड़ा करती रहती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed