फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Daughter-in-law fired on mother-in-law and father-in-law

Mathura News: बहू ने सास-ससुर पर कराई फायरिंग

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law fired on mother-in-law and father-in-law
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित किरण हॉस्पिटल के पास चाय-गुटखा की दुकान करने वाले दंपती पर मंगलवार दोपहर उनकी बहू ने भाई से जानलेवा हमला करा दिया। हमलावरों ने दंपती को पहले लाठी-डंडों से पीटा, इसका बाद फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर सास ने बहू व उसके भाई सहित पांच अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रूपा देवी निवासी नगला शिवाजी ने बताया कि बेटे मुनींद्र की पत्नी नीलम उनसे विवाद करती है। इसके कारण वह घर को छोड़ किराए के मकान में रहते हैं। किरण हॉस्पिटल के पास चाय-गुटखा की दुकान पति सोरन सिंह के साथ मिलकर करती हैं, जिससे जीवन यापन हो रहा है। मंगलवार दोपहर को नीलम का भाई धर्मेंद्र पुत्र सोहनलाल निवासी स्टेडियम नगर, अटलबंद, भरतपुर कार में अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ आया और पति को गाली देने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद धर्मेंद्र व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, पति सोरन सिंह को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों व राहगीर जुट गए। उन्होंने कहासुनी की तो धर्मेंद्र ने फायर कर दिए। इसमें पति बाल-बाल बच गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि बहू ने ही यह हमला भाई से कराया है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed