{"_id":"69f3ade1f74a40e1320bf5c0","slug":"daughter-in-law-accuses-former-chairman-of-indecency-mathura-news-c-369-1-mt11009-145643-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुत्रवधू ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया अश्लीलता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुत्रवधू ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया अश्लीलता का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। जिले की एक नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पर उनकी पुत्रवधू ने मानसिक व शारीरिक के साथ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर बरसाना पुलिस ने पूर्व चेयरमैन व उनके पुत्र, पुत्री और पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दर्ज कराई प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले पूर्व चेयरमैन के पुत्र के साथ उनका विवाह हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में एक करोड़ रुपये की नकदी, फॉर्च्यूनर कार और 50 तोले सोने की मांग की गई थी, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इसलिए वह मानसिक उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर ताने देते थे और पीटते थे। आरोप है कि उसके ससुर (पूर्व चेयरमैन) ने कई बार उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। 25 अप्रैल को वह घर में अकेला थीं। इसी दौरान उनके ससुर जबरन कमरे में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने लगे। इसकी शिकायत अपने पति और सास से की तो वह ससुर का साथ देने लगे। विरोध करने पर पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया।
सूचना पर मायके पक्ष वाले पहुंचे तो उनके साथ भी ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई की। हालांकि कुछ देर बाद सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत किया। इसके बाद पीड़िता ने बरसाना थाने में तहरीर दी तो सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी श्लोक कुमार से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर बरसाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं पूर्व चेयरमैन ने पुत्रवधू के आरोपों को निराधार बताया है।