{"_id":"61cdc8c0fcfbc1263e5d3980","slug":"dampier-resident-woman-found-corona-infected-mathura-news-mtr510976533","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम्पियर निवासी महिला मिली कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम्पियर निवासी महिला मिली कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को डैंपियर नगर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला के पति की एक दिन पूर्व पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद जनपद में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है।
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को डैंपियर नगर स्थित अशोका टावर में 51 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। एक दिन पूर्व ही महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह पिछले दिनों यूगांडा से लौटे थे। तबियत बिगड़ने पर जांच कराई तो वे कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आ रहे लोगों के सैंपल ओमिक्रोन की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ओमिक्रॉन की संभावनाओं को देखते हुए इनका सीटी वैल्यू चैक कराया जाएगा।
इधर, जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग में जुटा है। बृहस्पतिवार को 4 हजार लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा सभी भीड़ भरे इलाकों में एहतियात के तौर पर रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के उन गेस्ट हाउसों पर विशेष नजर रखे हैं, जहां विदेशी लोगों का आवागमन बना रहता है। डॉ. भूदेव ने बताया कि जनपद में अभी 18 एक्टिव केस हैं। इनकी सीटी की जाएगी, जिसमें वैल्यू 25 के आसपास होगी उनके सैंपल ओमिक्रोन की जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू लैब में भेजे जाएंगे।