फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   damage, bridge, mentinence, mathura

80 करोड़ से बने नए पुल की शुरू हुई मरम्मत

Sat, 13 Jun 2020 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
damage, bridge, mentinence, mathura
मथुरा। अलीगढ़ और बरेली सेे मथुरा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर बने नए पुल पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यह सड़क पुल बनने के साथ ही उखड़ने लगी थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पुल के निर्माण पर करीब 80 करोड़ की लागत आई थी।
विज्ञापन

मथुरा में यमुना पर बने पुल की मियाद पूरी होने के बाद सपा शासन काल में नवीन पुल का निर्माण किया गया था। इस पर एप्रोच रोड के साथ करीब 80 करोड़ की लागत आई थी। तीन साल पहले पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, लेकिन इसके चंद महीनों के बाद ही इसकी सड़क उखड़ने लगी। यह मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बात पीडब्ल्यूडी और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंची। जिसके बाद नए पुल की जांच के आदेश हुए। आखिरकार इस पुल पर बनी सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सेतु निगम की निर्माण इकाई ने फिलहाल एक तरफ सड़क की खोदाई शुरू कर दी है। पूर्व में लगाई गई निर्माण सामग्री हटाई जा रही है। पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था वन-वे कर दी गई है। इससे मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन पुराने पुल से गुजरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से हाईवे प्राधिकरण के हवाले हुआ मार्ग
निर्माण के दौरान यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत था, लेकिन पिछले साल राज्य सरकार ने इसे हाईवे प्राधिकरण के सुपुर्द कर दिया। अब यह मार्ग बरेली-जयपुर वाया मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग हो गया है। लेकिन पुल पर निर्माण की जिम्मेदारी फिलहाल सेतु निगम की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed