फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   daily commuters jammed the railway track

दैनिक यात्रियों ने किया रेलवे ट्रैक जाम

Mon, 02 Aug 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
daily commuters jammed the railway track
कोसीकलां (मथुरा)। लोकल ट्रेनों का परिचालन सुचारु करने की मांग को लेकर सोमवार को दैनिक यात्रियों ने शोलाका रेलवे स्टेशन (जिला पलवल) के पास ट्रैक पर स्लीपर डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान नारेबाजी की। शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें फंसी रहीं।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से अब तक दिल्ली एनसीआर में सभी लोकल ट्रेनों को शुरू नहीं किया है। रेलवे ने लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का किराया बढ़ाकर कुछ लोकल ट्रेनों को चालू कर दिया था। मथुरा, छाता, कोसी, होडल, पलवल के मध्य पड़ने वाले स्टेशनों के दैनिक यात्री परेशान हैं। सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे सैकड़ों दैनिक यात्री शोलाका रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो गए और पटरियों पर स्लीपर रखकर रेलवे यातायात बाधित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ मथुरा, जीआरपी, मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर दैनिक यात्रियों को समझा-बुझाकर पटरियों से हटाया गया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस शोलाका रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रही। अन्य ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। आरपीएफ प्रभारी मथुरा सीबीप्रसाद ने बताया कि दैनिक यात्रियों को समझाकर रेलवे ट्रैक पर पड़े स्लीपर को हटाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। इस संबंध में 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे ट्रैक को बाधित करने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed