{"_id":"5e6f89e68ebc3ea7fb4cb5a1","slug":"cutural-program-mathura-news-agr434063921","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान-द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन को न आएं बीमार भक्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान-द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन को न आएं बीमार भक्त’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अगर आप बीमार हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की अभिलाषा है तो फिलहाल उसे त्याग दीजिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधन ऐसे भक्तों से अपील कर रहा है कि बीमार होने की स्थिति में दर्शन के लिए मत आइए। कोरोना वायरस को लेकर बैनरों के माध्यम से सतर्कता बरतने का संदेश दिया जा रहा है।
कोरोना वायरस को लेकर दिन प्रतिदिन स्थितियां गंभीर होती जा रही हैं। सरकार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही है। लोगों से अधिक संख्या में किसी एक स्थान पर एकत्रित न होने की अपील भी की जा रही है। ऐसी स्थिति में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और मंदिर द्वारिकाधीश प्रबंधन ने बीमार श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए मंदिर न आने की अपील की है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर से तो होली के दरम्यान भी जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित श्रद्धालुओं से लठामार होली के आयोजन में न आने की अपील की थी। एक बार फिर यही अपील मंदिर प्रबंधन ने जनस्वास्थ्य को देखते हुए की है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में बैनर लगाए जा रहे हैं, जिसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी देंगे। इसके अलावा मंदिर में किसी भी प्रकार से अस्वस्थ लोगों से फिलहाल दर्शन के लिए न आने की अपील भी की जा रही है।
कपिल शर्मा, सचिव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, मथुरा
वर्तमान माहौल को देखते हुए ऐसे भक्तों से दर्शन के लिए मंदिर न आने की अपील की जा रही है जो बीमारी से ग्रसित हैं। स्वस्थ होने पर वे ठाकुर जी के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह उनके और अन्य श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।
- राकेश तिवारी, विधि एवं मीडिया प्रभारी, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा