फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   current laga

धौरेरा के निकट बिजली करंट से 11 मजदूर झुलसे एक गंभीर

Thu, 10 Dec 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
current laga
वृंदावन (मथुरा)। गांव धौरेरा के निकट बृहस्पतिवार की शाम विद्युत लाइन शिफ्टिंग के दौरान 33 केवी लाइन में आए करंट से 11 मजदूर झुलस गए। तत्काल सूचना विद्युत अफसरों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को जिला संयुक्त अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया है। झुलसे मजदूरों में एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव धौरेरा के निकट आसपास से अलग-अलग गुजर रही 33 केवी की लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। यह कार्य यहां निर्माणाधीन गोशाला के लिए हो रहा है। लाइन शिफ्ट करने का काम अमित इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है। 33 केवी की यह विद्युत लाइनें राधापुरम स्टेट और मसानी बिजलीघर के लिए जाती हैं। बृहस्पतिवार को शटडाउन के तहत ठेकेदार के मजदूर विद्युत अधिकारियों की मौजूदगी में गांव धौरेरा के पीछे काम कर रहे थे। शाम 5:30 बजे ठेकेदार ने शटडाउन वापस कर दिया। इसके उपरांत बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन ठेकेदार ने अपने मजदूरों को काम पर लगाए रखा।
विज्ञापन

किसी प्रकार काम करते वक्त एक पोल दूसरी 33 केवी लाइन से टच कर गया। इससे लाइन पर कार्यरत 11 मजदूर चपेट में आ गए। अचानक बिजली करंट से मजदूरों में चीख पुकार मच गई। अन्य मजदूर करंट की चपेट में आए मजदूरों को बचाने में जुट गए। घटना की सूचना विद्युत अधिकारियों को दी गई। मसानी और वृंदावन विद्युत वितरण खंड से जुड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अध्धा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा सभी घायलों को लेकर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे। यहां सभी को भर्ती कराया गया है। इसमें राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी नगला पोलुआ गंभीर है। बाकी रमन लाल पुत्र जसवंत सिंह, इंद्रजीत पुत्र जसवंत, पुष्पेंद्र पुत्र किशन सिंह, रवि पुत्र शंकर लाल सभी निवासी नगला पोलुआ थाना महावन, नरेंद्र पुत्र लाखन सिंह, कुलदीप पुत्र पूरन सिंह, हेमंतपुत्र मोहन सिंह, हीरो पुत्र केवल सिंह निवासी गांव मनोहरपुर थाना महावन, खेेमू पुत्र महेश निवासी बैरूगढ़ी सादाबाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed