फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural,religion,Thakur Banke Bihari,temple

अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की चरण दर्शन सेवा

Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
cultural,religion,Thakur Banke Bihari,temple
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को परंपरागत रूप में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की चरण दर्शन सेवा की गई। ठाकुर जी के श्री चरणों में केसर युक्त चंदन का गोला अर्पित कर पायल पहनाई गई। इस विशेष दर्शन के लिए ठाकुर जी के द्वार पर आम भक्त खड़े रहे। देहरी पर माथा टेक कर वापस हो गए। हालांकि इस दौरान सेवायत परिवार और पुलिसकर्मियों ने दर्शन का लाभ उठाया।
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल जू के चरण दर्शन भक्तों को वर्ष में केवल एक बार अक्षय तृतीया पर ही सुलभ होते हैं। इस दिन ठाकुर जी को विशेष रेशमी जरी से कढ़े पीत वस्त्र धारण कराकर पैरों में स्वर्णरजत निर्मित पायल पहनायी गयी। ठाकुर जी के चरणों में केसर, कपूर, गुलाबजल, मिश्रित चन्दन का गोला अर्पित किया गया।
विज्ञापन

सत्तू, बेसन के लड्डू के साथ विविध प्रकार के शीतल पेय निवेदित किए गए। परंपरागत रूप से मनाये गये उत्सव में आम श्रद्धालुओं को दर्शन लाभ नहीं मिल सका। हालांकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूरदराज से आकर मंदिर के बाहर सुबह से ही जुटने शुरू हो गये थे, लेकिन वह मंदिर में प्रवेश नहीं कर सके। ठाकुर जी की देहरी पर माथा टेकने के बाद घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में केवल सेवायत गोस्वामी परिवारों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी थी। पुलिसकर्मियों ने भी इस अवसर का लाभ उठाया। इधर, श्रीराधादामोदर लाल मंदिर में भी ठाकुर जी की चरण सेवा की गई। भव्यता से ठाकुर जी का शृंगार किया गया। भक्तों ने भाव के साथ श्रीराधा दामोदर लाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed