फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cultural programs in deendayal dham

संस्कार सागर में डूबी दीनदयाल धाम की शाम

Sun, 11 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 11 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural programs in deendayal dham
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेला जन्मोत्सव की शाम भारतीय संस्कृति के अथाह सागर में डूबी रही। ब्रज की होली पर फूल बरसे, माहौल मदमस्त हो गया। महारास पर दर्शक सुधबुध खो कर एक टक निहारते रहे, वहीं थाली में दीपक नृत्य पर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

संस्कार भारती के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान संस्कार, संस्कृति और श्रद्धा की ऐसी त्रिवेणी बहाई कि दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। शुभारंभ डॉ. रोशनलाल, मेला महामंत्री अशोक कुमार टैैंटीवाल, भानु महाजन और स्मारक निदेशक पदम और प्रकल्प प्रमुख महेश ने दीनदयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। संचालन जितेंद्र विमल, अध्यक्षता भानु महाजन ने की।
विज्ञापन


संघ प्रचारकों का रहा बसेरा
दीनदयाल धाम। एकात्ममानववाद की धरा पर विक्रमी तिथि से मनाए जाने वाला मेला जन्मोत्सव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारकों से गुलजार रहा। प्रांत प्रचारक से लेकर कई नगरों और महानगरों के प्रचारक, सह प्रचारक मेले का आनंद उठाते रहे। इस दौरान तमाम पुराने प्रचारकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भी मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकगीतों की मस्ती पर झूमे, तो विरह पर तड़पे
महिलाओं के कार्यक्रम को दीनदयाल धाम में सांसद बनवाएंगी सभागार
दीनदयाल धाम। दीनदयाल उपाध्याय मेला जन्मोत्सव के आखिरी दिन लोकगीतों की मस्ती छाई रही। बालिकाओं और महिलाओं के दलों ने अपनी गायकी और ढोलक की थाप पर हुनर दिखाया। लोकगीत कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी, आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य और अंजुला माहौर ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। चिड़िया चटाचट बोले बधायो मेरे अंगना में डोले पर श्रोता झूम उठे। तो चुटीला काली रेशम कौ, मेरी कमर पयौ लहराय गीत सुनाया। भारती, सुधा, पूजा, अन्नू, रीता आहूजा के साथ अंजुला माहौर ने भी लोकगीत गाए। संचालन रीना सिंह ने किया। निर्याणक की भूमिका कमलेश चौहान, सीमा सारस्वत, अंजू मिश्रा, रूबी शाक्य, मिथलेश पवार, विलकेश, पायल चौहान, अनीता दुबे, शारदा चौहान, प्रवीना, गायत्री आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed