{"_id":"5eb7f8118ebc3e90966503ed","slug":"ct-scan-mathura-news-agr441219176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन सेंटर की होगी जांच : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन सेंटर की होगी जांच : सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हॉटस्पॉट एरिया निवासी गर्भवती महिला के पेट में बच्चे के मरने के मामले में सीएमओ ने सीटी स्कैन सेंटर की जांच की बात कही है। सीएमओ ने कहा है कि सीटी स्कैन सेंटर अल्ट्रासाउंड के लिए मना नहीं कर सकता। यदि लोगों को परेशानी है तो वह फोन करके उन्हें जानकारी दे सकते हैं। समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
हॉटस्पॉट एरिया के मोहल्ला रानी मंडी निवासी गर्भवती महिला डिलीवरी कराने जिला महिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराकर लाने को कह दिया। सीटी स्कैन सेंटर संचालक ने महिला के हॉटस्पॉट एरिया की होने के कारण अल्ट्रासाउंड करने से मना कर दिया।
महिला का पति जब सीएमओ के पास गया तो सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए लिखकर दिया, लेकिन सेंटर संचालक ने फिर भी अड़ा रहा। शनिवार की सुबह महिला अस्पताल में मां के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। रविवार को इस मामले में सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने सीटी स्कैन सेंटर की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, सेंटर के संचालक डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वाले रोगियों का अल्ट्रासाउंड आदि जांच करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बिना जांच का कारण हम रिस्क नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट एरिया के लोगों की जांच हम नहीं कर रहे हैं। इसके लिए कोई गाइड लाइन नहीं दी गई है। स्वास्थ्य विभाग गाइडलाइन दे तो उसके अनुसार कार्य करेंगे।