फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crpf jawan's neighbours said he is right

सीआरपीएफ जवान के पक्ष में बोले उनके कस्बेवासी

Fri, 13 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 13 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
crpf jawan's neighbours said he is right
सीअारपीएफ
सीआरपीएफ जवान जीत सिंह के वीडियो से दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। जवान के कस्बा सौंख के लोग उसके समर्थन में खड़े हो गए हैं। जीत सिंह की मां ने कहा कि उनका बेटा ट्रेन में खड़े होकर मथुरा तक पहुंचता है। इतना लंबा सफर करने के कारण घर आकर बीमार हो जाता है। पेंशन भी नहीं है। जब रिटायर होकर आएगा तो कैसे परिवार का पालन होगा।
विज्ञापन


जिले की नगर पंचायत सौंख के मुहल्ला सहजुआ थोक निवासी सीआरपीएफ के जवान जीत सिंह के वीडियो के माध्यम से दर्द बयां करने की बात पर उनके कस्बे के लोगों ने भी समर्थन किया है। सौंख के लोगों का कहना है कि जवान हर वक्त ड्यूटी पर रहते हैं लेकिन उन्हें उस प्रकार से सहूलियतें नहीं मिल पा रहीं हैं। घर पर कोई जरूरत हो तो छुट्टी नहीं मिलती। पेंशन भी नहीं मिलती है।
विज्ञापन


जीत सिंह की मां कमलेश देवी ने बताया कि माउंटआबू में तैनाती है। घर आने में भी लंबा वक्त लग जाता है। रिजर्वेशन की सुविधा न होने के कारण ट्रेन में खड़े-खड़े सफर करना होता है। उसने कई दफा ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया है। कमलेश देवी ने सरकार से जवानों की पेंशन शुरू करने, छुट्टियां दिलाने, मेडिकल की सुविधा, वेलफेयर की सुविधा देने की मांग की है। जीत सिंह के भाई का कहना है यदि पेंशन ही नहीं होगी तो रिटायरमेंट के बाद परिवार की जीविका कैसे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की तरह मिलें सुविधाएं
सीआरपीएफ के जवान जीत सिंह की पत्नी लक्ष्मी का कहना है कि पेंशन की सुविधा तो होनी ही चाहिए। जब परिवार के साथ आते हैं तो रिजर्वेशन तक नहीं मिलता है। आर्मी के जवानों से कम ड्यूटी नहीं होती है, लिहाजा उसी तरह सुविधाएं भी दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed