फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CRPF jawan dies of heart attack: posted on duty in Orissa cremated with state honors

CRPF जवान का हार्टअटैक से निधन: उड़ीसा में ड्यूटी पर थे तैनात, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 30 Nov 2024 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 03:14 PM IST
सार

मथुरा के  गांव छौली निवासी दिलीप कुमार सिकरवार  सीआरपीएफ की 127वीं बटालियन में उड़ीसा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनके पैतृक गांव में पार्थिव शरीर को लाया गया। यहां  राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
 

विज्ञापन
CRPF jawan dies of heart attack: posted on duty in Orissa cremated with state honors
CRPF जवान का हार्टअटैक से निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव ब्लॉक के गांव छौली निवासी दिलीप कुमार सिकरवार सीआरपीएफ की 127वीं बटालियन में हवलदार पद पर उड़ीसा में तैनात थे। दो दिन पहले ड्यूटी करते समय तबीयत खराब हो गई। ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को गांव छौली में उनका शव आया तो भारत माता की जय, सैनिक दिलीप कुमार सिकरवार अमर रहें की गूंज गूंजती रही। सैनिक के अंतिम दर्शनों व शवयात्रा में काफी लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन




उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सीआरपीएफ टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे करके सलामी दी। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार साविका शर्मा ने सलामी दी। मुखाग्नि बड़े पुत्र गौरव ने दी। परिजनों को सीआरपीएफ टुकड़ी ने तिरंगा सौंपा, तो सभी की आंखों से अश्रु धारा बहने लगी।
विज्ञापन


 चचेरे भाई अनुज सिकरवार लेफ्टीनेंट कर्नल ने बताया चार भाइयों में दिलीप कुमार सिकरवार तीसरे नंबर के थे। इनके बड़े भाई समुन्द्र सिंह भी 1999 में शहीद हुए थे। इनकी शादी 21 वर्ष पूर्व अल्हेपुर राया की मीना देवी के साथ हुई थी। इनके दो पुत्र बड़ा पुत्र सौरभ आर्मी में आसाम रायफल में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। दूसरा पुत्र गौरव पढ़ाई के साथ फौज की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed