फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crowd of devotees gathered to have darshan of Thakur Banke Bihari On Ganga Dussehra in Vrindavan

Ganga Dussehra: ठा. बांके बिहारी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, भीषण गर्मी में खचाखच भरी रहीं गलियां

Sun, 16 Jun 2024 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

Ganga Dussehra: दशहरा पर ठा. बांके बिहारी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। भीषण गर्मी में गलियां खचाखच भरी रहीं। 

विज्ञापन
crowd of devotees gathered to have darshan of Thakur Banke Bihari On Ganga Dussehra in Vrindavan
ठा. बांके बिहारी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यमुना घाटों पर स्नान के उपरांत श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी में गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी नजर आईं। भीड़ में फंसकर बच्चे और बुजुर्ग परेशान दिखे। 

विज्ञापन


स्नान के बाद दान-पुण्य कर्म करते हुए वृंदावन में भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। वहीं, मथुरा शहर में द्वारिकाधीश महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में लोगों ने आराध्य के दर्शन किए। इधर, बरसाना में भी लाखों लोग राधा-रानी के दर्शन को पहुंचे। 

विज्ञापन

crowd of devotees gathered to have darshan of Thakur Banke Bihari On Ganga Dussehra in Vrindavan
ठा. बांके बिहारी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
इधर, वृंदावन में यातायात प्रबंध न होने के चलते सुबह से ही सड़कों पर जाम लग गया। हजारों वाहन जाम में फंस गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed