फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd of devotees gathered in Vrindavan to see chariot of Lord Godarangmannar

Mathura: वृंदावन में दिखा जगन्नाथपुरी जैसा नजारा, भगवान गोदारंगमन्नार के रथ दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 02 Apr 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 09:00 PM IST
सार

वृंदावन में जगन्नाथपुरी जैसा नजारा दिखा। भगवान गोदारंगमन्नार के रथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 50 फुट ऊंचे और करीब 45 टन के वजन के रथ को सैकड़ों भक्तों ने खींचा।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Vrindavan to see chariot of Lord Godarangmannar
भगवान गोदारंगमन्नार के रथ दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में मंगलवार को जगन्नाथपुरी जैसा नजारा दिखा। अवसर था ब्रह्मोत्सव में भगवान गोदारंगमन्नार के विशाल रथ पर विराजमान होकर नगरवासियों को दर्शन देने का। 50 फीट ऊंचे भगवान के रथ को आस्था के साथ सैकड़ों भक्तों ने रस्सों से खींचकर आगे बढ़ाया। प्रभु की जय-जयकार के बीच सजे-धजे हाथी, घोड़े, ऊंट यात्रा की शोभा और बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन


दक्षिण भारतीय रंगजी मंदिर में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के क्रम में मंगलवार को सुबह साढे सात बजे भगवान गोदारंगमन्नार का दक्षिण भारत के दर्जनों अर्चकों ने वेद मंत्रोच्चार के मध्य पूजन किया। उन्हें विशाल रथ में विराजमान किया गया। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में एकत्र हो गए। 

विज्ञापन

Crowd of devotees gathered in Vrindavan to see chariot of Lord Godarangmannar
वृंदावन में भगवान रंगनाथ के रथ को खींचते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

भगवान के चार घोड़ों वाले रथ से बंधे बड़े-बड़े रस्से को खींचकर हजारों श्रद्धालु उसे आगे बढ़ाते रहे। रथ के साथ चल रहे बैंडबाजों की धुनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो जमकर झूमते दिखे। रथ नगर पालिका चौराहे से रंगजी के बड़े बगीचे पर पहुंचा। बगीचा में विश्राम करने के बाद भगवान का रथ पर पुन: मंदिर लाया गया। 

पुरोहित विजय किशोर मिश्र ने बताया कि मंदिर के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में 50 फुट ऊंचे और करीब 45 टन के वजन के रथ को सैकड़ों भक्तों ने खींचा। रथ को नियंत्रित करने के लिए लकड़ी की ब्रेक हैं, जो व्यक्ति द्वारा करीब चार टन वजनी पहिए के नीचे लगाया जाता है। मान्यता है कि भगवान गोदारंगमन्नार विराजित रथ दर्शन और उसके खींचने से भक्तजनों के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन

Crowd of devotees gathered in Vrindavan to see chariot of Lord Godarangmannar
भगवान रंगनाथ और माता गोदा रंगमन्नार - फोटो : संवाद

वितरित किया प्रसाद

रथ के मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर के समाजसेवी संस्थाओं और वृंदावन पत्रकार संघ की ओर से जगह-जगह मीठे व शीतल जल की प्याऊ लगाई और प्रसाद बांटा गया। नगर निगम द्वारा भी मुख्य गेट पर खोयापाया केंद्र बनाया गया। पत्रकार संघ की ओर से रंगजी बगीचा बिजली घर के सामने प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed