फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Crowd gathered in Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमडी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Thakur Banke Bihari temple on Somvati Amavasya
वृंदावन (मथुरा)। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अमावस्या पर देश के कोने-कोने और ग्रामीण अंचल से श्रद्धालु मंदिर आए। विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी फूलों से सजे फूलबंगले में विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर भक्त निहाल हुए। भक्तों ने दर्शन कर परिवार की सुख शांति की ठाकुरजी के श्री चरणों में कामना की। सोमवती अमावस्या पर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस की व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण के साथ-साथ मंदिर को पहुंचने वाली गलियां भक्तों से भरी हुई थीं। इधर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा-श्याम सुंदर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इधर, दिल्ली से लड्डू गोपाल को साथ लेकर आई महिला श्रद्धालु ने दर्शन कर मनौती मांगी। दिल्ली निवासी अनीता, बबिता और रजनी ने लड्डू गोपालजी के साथ यमुना में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने लगाई वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। सुबह होते ही श्रद्धालु यमुना स्नान के लिए घरों से निकल आए। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया और इसके बाद वृंदावन की परिक्रमा दी। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में भव्य फूलबंगले के हुए दर्शन
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में जेष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या पर ठाकुरजी का भव्य फूलबंगला एवं कलियों का शृंगार का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत देश-विदेश के भक्तों ने ठाकुर राधादामोदर जी का दर्शन एवं परिक्रमा कर आनंद की अनुभूति की। मंदिर के सेवायात आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि ठाकुरजी की विशेष सेवा शृंगार, हरि नाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण आदि से मनुष्य जीव को भगवत भक्ति में रुचि और बढ़ती है। इस अवसर पर अनुज आचार्य, तरुण कुमार गोस्वामी महाराज, दामोदर चंद्र गोस्वामी, निताई गोस्वामी महाराज थे।

भांडीर वन के कूप में स्नान को उमड़े श्रद्धालु
मांट। भांडीर वन में सोमवती अमावस्या को वेणू कूप में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूरदराज से आए हजारों भक्तों ने वेणू कूप में ब्रह्म मुहूर्त के समय स्नान कर मनौती मांगी। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या को कूप से दूध की धार निकलती है। इससे नि:संतान दंपती को संतान की प्राप्ति होती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों से श्रद्धालुओं का सैलाब आया और स्नान कर अपनी मनौती मांगी। मान्यता है कि भांडीर वन में ही राधा-कृष्ण का विवाह हुआ था और यहां श्रीकृष्ण भगवान गाय चराने आया करते थे। भांडीर वन के सेवायत प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को हजारों श्रद्धालु भांडीर वन पहुंचे और वेणू कूप में स्नान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed