{"_id":"06b90656cef699238b20c9b78d6f6272","slug":"two-pistol-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश की निशानदेही पर दो तमंचे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राकेश की निशानदेही पर दो तमंचे बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर राजेश टोंटा की हत्या में प्रमुख आरोपी राकेश चौधरी को पुलिस ने शनिवार को 10 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने राकेश चौधरी को जिला जेल से लाकर फरह थाना क्षेत्र के गांव झंडीपुर महुअन के जंगल से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए।
17 जनवरी को जिला जेल में हुई गैंगवार में आगरा के अक्षय सोलंकी की गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही राजेश टोंटा और राजकुमार शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। राजेश टोंटा को मथुरा के जिला अस्पताल से लेकर आगरा ले जाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा में उसकी हत्या कर दी गई थी।
मामले में राकेश चौधरी को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
मथुरा कोर्ट शनिवार को उसे 10 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। सुबह आठ बजे इंस्पेक्टर फरह, एसओ हाईवे, एसओ रिफाइनरी, कोतवाली प्रभारी, एसओ मगोर्रा और स्वाट टीम के लोग जिला जेल से राकेश चौधरी को लेकर घटना स्थल तक गए।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद राकेश चौधरी ने राजेश टोंटा की हत्या में प्रयुक्त दो फुट लंबाई की 315 बोर के दो तमंचे बरामद कराए। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडीकल चेकअप कराने के बाद उसे जेल भेज दिया।
हाथरस में ही राजेश को मारने की थी योजना
मथुरा। राकेश चौधरी से पुलिस टीम और एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस लाइन में घंटों पूछताछ की। सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि पूछताछ में राकेश चौधरी ने बताया कि आठ जनवरी को राजेश टोंटा को हाथरस कोर्ट में पेशी को ले जाने के दौरान उसकी हत्या किए जाने की योजना थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के चलते वह घटना को अंजाम नहीं दे सका। दूसरी ओर जिला जेल के सिपाही कैलाश गुप्ता से उसकी हथियार पहुंचाने की बात तय हो चुकी थी। आठ जनवरी को कार्यक्रम विफल होने के बाद 10 जनवरी को कैलाश गुप्ता की मार्फत हथियार जेल में पहुंचाए गए।