{"_id":"af0d87de48e0985758b8b96f2b94a805","slug":"two-died-in-an-accident-on-expressway-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत को बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो की मौत को बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सायं भैया दूज मनाने जा रहा बाइक सवार एक परिवार यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसके एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर हैं।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक एक्सप्रेसवे जाम रहा। बाद में जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
पुलिस ने करीब 12 राउंड हवाई फायर कर स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे से खदेड़ यातायात चालू कराया।
हादसा एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 125 पर शुक्रवार सांय 5:15 बजे हुआ। मरने वाला युवक हरपाल बघेल (30) गांव करमाना थाना ताजगंज आगरा का रहने वाला था।
विज्ञापन
हादसे के वक्त वह अपनी पत्नी खुशबू (26), बेटी मनीषा (5), गगन (3), मगन (2) के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव खंडैरा (बलदेव) जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई एक कार की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और ये बाइक समेत गिर पड़े, तभी पीछे से आई एक दूसरी कार ने इन्हें कुचल दिया।
हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मनीषा और तीन बच्चों को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां एक बच्चे की मौत हो गई। करीब 7:45 बजे पुलिस ने ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे से खदेड़कर यातायात चालू कराया। पथराव और लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।