फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died in an accident on expressway

एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार दो की मौत

Sun, 21 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 21 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
two died in an accident on expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र में प्राइवेट बस की टक्कर से इटावा निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से इटावा से नोएडा जा रहे थे। बस चालक अगले कट से बस को एक्सप्रेसवे से उतारकर भगा ले गया। सूचना पर देर शाम दोनों मृतकों की परिवारीजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इटावा के कोतवाली क्षेत्र की मालपुरा मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहन सिंह (22) पुत्र होतीलाल और मोहल्ला गाड़ीपुरा कोतवाली निवासी राहुल (22) पुत्र निरंजन दोनों नोएडा के सेक्टर 64 स्थित दीपक डायरी प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


दोनों एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर घर गए थे। रविवार सुबह इटावा से नोएडा जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में पीछे से तेज गति से आई प्राइवेट बस की बाइक से टक्कर हो गई। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर पर चढ़कर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाद में सुरीर पुलिस ने इसकी सूचना आगे जेवर टोल पर दी, लेकिन बस चालक टोल पार कर गया और बस को अगले कट से उतारकर भगा ले गया। इस मामले में एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम कर्मचारियों की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed