{"_id":"604f75fa8b4373ad834c655868dd17d2","slug":"two-died-in-an-accident-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता कोतवाली क्षेत्र में अकबरपुर-तरौली-शेरगढ़ रोड पर तेज गति से दौड़ रही बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाइक सवार और ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग गांव तरौली में मेला देखकर लौट रहे थे।
मंगलवार को छाता के गांव तरौली में स्वामीबाबा मंदिर पर मेला लगा। गांव नौगांव और आसपास के गांवों से हजारों लोग मेला देखने आए थे। शेरगढ़ के गांव नौगांव निवासी युवक दिनेश (21) पुत्र भगत सिंह, तिलक (18) पुत्र शिवा और माधव (20) पुत्र कलुआ मेला देखकर एक बाइक से रात आठ बजे गांव लौट रहे थे।
गांव अकबरपुर से शेरगढ़ मार्ग पर तरौली चौराहे के निकट तेज गति से दौड़ रही बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहने थे। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों को केडी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने दिनेश और तिलक को मृत घोषित कर दिया। माधव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे आगरा रेफर किया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस और पीएसी के जवानों ने समझा-बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। बताया गया कि दिनेश की कुछ ही माह पहले शादी हुई थी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है।
मेले में नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वामी बाबा मेले को देखकर लौट रहे दो लोगों की मौत के बाद पुलिस और मेला आयोजकों ने मेले में लगी नौटंकी, स्वांग और अन्य सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम स्थगित कर दिए। पुलिस मेला औश्र घटनास्थल पर तैनात रही।