फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three children have been rescued from juvennille jail

बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोर, दो को अलीगढ़ में दबोचा

Sat, 26 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 26 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
three children have been rescued from juvennille jail
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण से तीन किशोर जंगला काटकर फरार हो गए। बाद में इनमें से दो को  पुलिस ने अलीगढ़ में उनके घरों से पकड़ लिया, तीसरे किशोर की तलाश की जा रही है। इस घटना से बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


फरार हुए किशोरों में एक (16) अलीगढ़ के थाना जवां के गांव कल्याणपुर और दो (17) थाना अतरौली के गांव विधिपुर के रहने वाले थे। जवां पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व हुई चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए इन्हें चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद अलीगढ़ पुलिस कल्याणपुर निवासी किशोर को 19 सितंबर और अन्य दो को बीस सितंबर को मथुरा के बाल संप्रेक्षण गृह में लेकर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तड़के चार बजे बाथरूम के जंगले का सरिया उखाड़कर तीनों फरार हो गए। इसकी सूचना कर्मचारियों को सुबह जागने पर हुई। इससे हड़कंप मच गया और बाल संप्रेक्षण गृह अधिकारियों ने बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व आसपास में इनकी तलाश की। इनका कहीं पता नहीं चला तो सदर पुलिस को घटना की सूचना दी।


बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद तीनों किशोर अपने घर पहुंच गए, लेकिन इनके पहुंचने से पहले ही थाना जवां और अतरौली पुलिस को सूचना मिल गई थी। इनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया, तीसरा वहां से भी फरार हो गया। बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों पर संप्रेक्षण गृह प्रभारी श्रीराम वर्मा ने बताया कि यहां 68 किशोर निरुद्ध हैं। उनकी सुरक्षा के लिए केवल तीन रक्षक हैं, जिनसे तीन शिफ्टों में ड्यूटी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed