{"_id":"27038012b4feeed3f409fa3b6b3b257c","slug":"three-accused-of-triple-murder-has-been-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह पुराने खूनी संघर्ष के तीन आरोपी दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह माह पुराने खूनी संघर्ष के तीन आरोपी दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दौसेरस में छह माह पूर्व दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तीन नामजद हत्यारोपियों को थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
11 मार्च को गांव दौसेरस में हिस्ट्रीशीटर शमीम पक्ष और मिश्रा पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों के बीच आधा घंटे तक फायरिंग में दोनों पक्षों के तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।
मिश्रा पक्ष के जफरू और मोटा को गोली मार दी गई थी। जबकि शमीम के भाई जैकम की गोली जगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक जफरू के भाई खुशी खां ने शमीम सहित आधा दर्जन लोगों और मृतक जैकम की भाभी मैमूना ने मौसम सहित आठ लोगों को हत्या में नामजद किया था।
शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने शमीम के भाई जैकम की हत्या में नामजद तीन आरोपियों मन्नज, जस्सू और जिब्बू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एक मुकदमे में नामजद आठ में से तीन आरोपी पकड़े गए हैं। दूसरे पक्ष के आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।