फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   theft attempt in PNB and ATM

एटीएम में चोरी के प्रयास मामले में दो से पूछताछ

Wed, 28 Oct 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 28 Oct 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
theft attempt in PNB and ATM
दुसायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से सटे एटीएम और बैंक में चोरी के प्रयासों के बाद बैंक प्रबंधन के साथ पुलिस में हड़कंप है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है, वहीं बैंक के टेक्नीशियन की टीम भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात पीएनबी की दुसायत स्थित शाखा परिसर के  समीप वाले एटीएम के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बाक्स को तोड़ने का प्रयास किया था। इससे एटीएम को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद बैंक में भी
विज्ञापन


चोरी का प्रयास असफल रहा। इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल के साथ प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर कर दी है। बताया गया है कि चोरी के समय न तो बैंक का अलार्म सिस्टम कार्यरत था न ही कैमरों में कोई वीडियो रिकार्ड हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एटीएम की तकनीकी व्यवस्था देखने वाली सेक्रोन कंपनी के तकनीकी प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एटीएम की एटीएम में लगे अदृश्य कैमरों की वीडियो को एकत्रित कर जांच शुरू की है। इधर पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगरप्रिंट लिए।


वहां मिले पेंचकस और पैरों के निशानों से सुबूत जुटाए हैं। शक के आधार पर दो युवकों को भी पकड़ा है। बैंक शाखा प्रबंधक गुलशन चावला ने कहा कि बैंक के अधिकारी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं। बैंक और एटीएम को अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed