फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   the woman have appreared before police and said she is alive

प्रेमी के साथ पुलिस के सामने पहुंची युवती, कहा जिंदा हूं मैं

Mon, 19 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 19 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
the woman have appreared before police and said she is alive
पति को छोड़ प्रेमी संग गई युवती अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अचानक सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंच गई। युवती के भाई ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बलदेव थाने में जिस युवती की हत्या की जांच चल रही थी उसी को जिंदा देख एसएसपी डा. राकेश सिंह भी चौंक गए। उन्होंने एसओ और विवेचक को बुलाकर युवती के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


बलदेव क्षेत्र की युवती की शादी 19 मई 2013 को पास के ही गांव में एक युवक के साथ हुई थी। पांच नवंबर 2014 को युवती दाऊजी मंदिर से अपने गांव के ही प्रेमी युवक के साथ चली गई। कई तरह से प्रयासों के बाद जब युवती वापस नहीं आई तो उसके भाई ने 13 मार्च 2015 को कोर्ट के आदेश पर युवती के प्रेमी सूरजभान, उसके दोस्त अनिल कुमार शर्मा, रोहताश, गीतम सिंह, चंद्रहास, विजयपाल, चंद्रभान के खिलाफ बहन से गैंगरेप के बाद हत्या और शव छुपा देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बलदेव पुलिस की ओर से की गई विवेचना के अनुसार पुलिस भी युवती को बरामद नहीं कर सकी। इसके बाद आरोपियाें के खिलाफ धारा 82 (कुर्की से पहले नोटिस चस्पा करना) की कार्रवाई कर दी। कार्रवाई से घबराए प्रेमी और युवती सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और युवती ने खुद को जिंदा बताया। मामला सुनकर एसएसपी डा. राकेश सिंह भी चौंक गए। उन्होंने एसओ बलदेव और विवेचक को बुलाया और महिला थाने भेज कर युवती के बयान दर्ज कराने के आदेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के भाई ने कोर्ट के आदेश पर बलदेव थाने में आधा दर्जन लोगों पर दुराचार के बाद बहन की हत्या और शव छुपा देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाई जिस बहन की हत्या बता रहा है, वह जीवित है। बलदेव से विवेचक को बुलाकर उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। 82 की कार्रवाई को लेकर कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।

डा. राकेश सिंह
एसएसपी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed