{"_id":"601e67481e607d7aeb54b868576f2aa3","slug":"sucide-on-yamuna-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवारीजन इसके खिलाफ थे। शनिवार को भी इसी मामले में उसके पिता ने डांट दिया था, जिससे वह क्षुब्ध था।
थाना यमुनापार के गांव भूतिया निवासी राशन डीलर मुख्तार सिंह का बेटा दिनेश कुमार उर्फ नेहना (23) वन महाराज कालेज वृंदावन से बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह झारखंड की युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। वह अक्सर उस युवती से बातें करता था, इस बार पर घर में क्लेश होता था।
इसी बात पर दिनेश को शनिवार दोपहर मुख्तार सिंह ने डांट दिया। इससे कुपित होकर उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और करीब तीन बजे बाइक लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर आ गया। किलोमीटर संख्या 109 राया क्षेत्र में उसने रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ महावन अजय कुमार, राया, यमुनापार और महावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ से लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले ली और शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इस मामले में मुख्तार सिंह के भाई रामकुमार पुत्र हम्वीर सिंह ने राया पुलिस को तहरीर दी है।