फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sexual offence by a minor in mathura

किशोर ने किया बालिका से दुराचार का प्रयास

Wed, 01 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 01 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
sexual offence by a minor in mathura
महावन क्षेत्र में एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाली बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बा महावन के एक मोहल्ले में एक किशोर ने छह वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की कोशिश की। बालिका मंगलवार शाम को उसके घर खेलने के लिए आई थी।

घर में किशोर के अलावा कोई अन्य भी मौजूद नहीं था। बालिका को अकेला देखकर किशोर पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर बालिका ने शोर मचा दिया।

शोर से घबराए किशोर ने बालिका को छोड़ दिया। बालिका ने घर आकर परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। इससे गुस्साए परिवारीजन थाना पहुंचे और दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया था। पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed