फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robbers has been trassed among 90 thousand mobile users

90 हजार माेबाइल धारकाें में ट्रेस करने हैं लुटेरे

Tue, 16 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूूराेे, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूूराेे, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 16 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
robbers has been trassed among 90 thousand mobile users
जैंत चौकी क्षेत्र के कस्बा चौमुंहा में 25 दिन पूर्व सिंडीकेट बैंक डकैती के खुलासे के लिए जांच अभी किसी सिरे नहीं चढ़ी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए डकैती के दौरान चौमुंहा में लगे टावरों की रेंज में आए मोबाइल नंबरोें को ट्रेस करने की योजना पर काम किया जा रहा है। ये मोबाइल नंबर 90 हजार से अधिक हैं।
विज्ञापन


21 नवंबर को जैंत चौकी क्षेत्र के कस्बा चौमुंहा में सिंडीकेट बैंक में 30 लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। लुटेरे सीसीटीवी कैमरोें की हार्डडिस्क भी निकाल ले गए थे। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिली। स्कैच बनाए और 600 लुटेरों के रिकार्ड से मिलान किया लेकिन कोई लीड नहीं मिली।
विज्ञापन


अब पुलिस 21 नवंबर को डकैती के समय के दौरान चौमुंहा में लगे मोबाइल टावरों की रेंज में आए मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है। माना जा रहा है कि डकैतों के पास मोबाइल जरूर होंगे और वह टावरों की रेंज में आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि डकैती के दौरान के एक तय समय में यहां 90 हजार मोबाइल टावर की रेंज में आए। हाईवे के किनारे बैंक होने के चलते वहां से गुजरने वाले लोगों के मोबाइल नंबर भी इसकी रेंज में आ गए हैं।

इन नंबरों को चरणबद्ध तरीके से कम किया जाना है। डकैती के दिन से एक सप्ताह पूर्व से रेंज में आने वाले नंबरों को भी ट्रेस किया जाना है। घटना वाले दिन नंबरों को बैंक कर्मियों के मोबाइल नंबरों के साथ पिन प्वाइंट कर ट्रेस किया जा रहा है।


शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ के कस्बा पिसावा के लुटेरे अविनाश उर्फ हरेन्द्र और भरतपुर के रिंकू वाल्मीकि को इसी प्रक्रिया में पकड़ा था। लेकिन उसने बैंक डकैती में शामिल होने से इंकार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि उसे नोएडा के मानवेन्द्र गैंग के सदस्यों ने मथुरा में एक बड़े काम की कहकर बुलाया था। उसके बाद उसे काम नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed