{"_id":"87681e85b5cdd3a420746554b9f9d466","slug":"retiered-teacher-is-murdered-by-her-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग की थी सास की निर्मम हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग की थी सास की निर्मम हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
थाना गोविंदनगर क्षेत्र में दिसंबर माह में हुई रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस के अनुसार वृद्धा की हत्या उसकी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मामले में पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका प्रेमी फरार है।
घटना छह-सात दिसंबर की रात को हुई थी। थाना गोविंदनगर के अंतर्गत मंडी रामदास निवासी रिटायर्ड शिक्षिका सावित्री पत्नी बाबूराम वर्मा को उनके घर में चाकू से गोदकर मारा गया था। सावित्री घटना के कुछ दिन पहले ही घर लौट कर आई थीं। अधिकतर वे अपनी बेटी के पास कोटा में रहती थीं।
मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने बताया कि शिक्षिका को उनकी पुत्रवधू सीता पत्नी आदित्य और उसके प्रेेमी विनय शर्मा निवासी राधापुरम एस्टेट ने मारा था क्योंकि सावित्री ने दोनों को अपने चामुंडा कालोनी वाले मकान में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। सीता अपने पति से अलगाव के चलते यहीं रहती थी। पुलिस का कहना है कि सावित्री को सीता और विनय के अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद दोनों घबरा गए थे कि कहीं वे आदित्य को सारी बात न बता दें।
विज्ञापन
सीता और आदित्य का तलाक नहीं हुआ है। इसलिए घबराकर दोनों ने रात में वृद्धा के घर जाकर उनका कत्ल कर दिया। मामले में पुलिस ने सीता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी विनय शर्मा अभी फरार है। थानाध्यक्ष गोविंदनगर का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी है। शीघ्र ही विनय को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।