{"_id":"d76bd16a850d72291d888e1064b3c631","slug":"rape-with-a-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता झांसे में रखकर करता रहा महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता झांसे में रखकर करता रहा महिला से दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 01 Nov 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ निवासी महिला ने सपा नेता विनोद चतुर्वेदी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
महिला के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि विनोद चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिला महासचिव हैं।
बताए अनुसार वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले विनोद चतुर्वेदी की मुलाकात दो वर्ष पूर्व मेरठ निवासी महिला से हुई। आरोप है कि बातों ही बातों में विनोद ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया।
शादी करने का झांसा देकर अपने साथ वृंदावन ले आए। यहां डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। वह जब भी उससे शादी करने के लिए कहतीं वह टालमटोल करता।
आरोप है कि पिछले दिनों जब विनोद पर शादी करने का दबाव बनाया तो अपने को समाजवादी पार्टी का नेता बताने वाले विनोद ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर महिला कोतवाली प्रभारी से मिली और घटना से अवगत कराया। महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने विनोद चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।