{"_id":"5707f11a4f1c1b406fc81110","slug":"railway-contractor-shot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के ठेकेदार को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे के ठेकेदार को गोली मारी
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Firing
थाना हाईवे क्षेत्र की गोपाल नगर कालोनी में घर के बाहर रेलवे के ठेकेदार को तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। ठेकेदार घायल है।
मूल रूप से गांव तरौली निवासी जगदीश गहलौत रेलवे के ठेकेदार राजू यादव के साथ ट्रेनों में खानपान और वेंडरों से सामान बिकवाने की ठेकेदारी करते हैं।
प्रतिस्पर्धा के चलते उनकी दूसरे ठेकेदारों से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को रात नौ बजे जगदीश बाइक से गोपालनगर जा रहे थे।
गली के मोड़ से पहले खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी। गोली हाथ में लगते हुए सीने में धंस गई।
सूचना पर हाईवे और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारीजन घायल को लेकर नयति अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया।
एसओ हाईवे ने बताया कि जगदीश ने हमलावरों के नाम बताए हैं। मामला रंजिश का है।