{"_id":"b39dce55cf852d862ab2d02aa636ecc7","slug":"prigners-tease-lady-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों ने की महिला सिपाहियों से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदियों ने की महिला सिपाहियों से छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल से पेशी पर लाए गए तीन बंदियों ने महिला सिपाहियों से हवालात में छेड़खानी कर दी। महिला सिपाहियों ने विरोध किया तो बंदियों ने उनसे अभद्रता की।
शनिवार को बंदी बंटी को जेल के वाहन से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट में पेशी कराने के बाद दोपहर 12 बजे उसे कलक्ट्रेट स्थित हवालात में बंद कर दिया गया। यहां महिला बंदियों को पेशी पर ले जाने के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं।
तभी बंटी और उसके दो कैदी साथी महिला पुलिस कर्मियों पर फब्तियां कसने लगे। महिला पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनसे अभद्रता कर डाली। इस पर हवालात सुरक्षा में लगे पुरुष पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। इस मामले में सिविल लाइन चौकी के सिपाही राघवेंद्र सिंह ने कैदी बंटी और उसके दो साथियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।