{"_id":"56fc17844f1c1b407bf002fd","slug":"police-trace-shahun-gang-by-gps","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से लूटी गई गाड़ियों को मेरठ में कटवा रहा शाहुन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे से लूटी गई गाड़ियों को मेरठ में कटवा रहा शाहुन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 88 किलोमीटर लंबे हाईवे की सुरक्षा में लगी पुलिस सुरक्षा को चुनौती देकर शाहुन गैंग आए दिन गाड़ियों को लूटकर मेरठ में कबाड़ में कटवा रहा है। एक लूटी गई गाड़ी में लगे जीपीएस की मदद से गाड़ी की लोकेशन मेरठ में मिली है।
दो माह पूर्व जैंत चोकी क्षेत्र में थाना शेरगढ़ के गांव विशंभरा निवासी शातिर लुटेरे शाहुन के गैंग ने आगरा के जूता कारोबारी की डस्टर गाड़ी लूटी थी। इस गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा था। इसके आधार पर पुलिस गाड़ी की बरामदगी में लगी है। बीच-बीच में गाड़ी की लोकेशन मेवात के इलाके में मिली। इस पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को लगाया।
स्वाट टीम ने मेवात के एक गांव में जीपीएस की लोकेशन के आधार पर दबिश दी, लेकिन दबिश के कुछ घंटे पहले ही गैंग के लोग चले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम फिर जीपीएस की लोकेशन लेकर गाड़ी बरामद करने में जुटी रही।
विज्ञापन
बताया गया कि गाड़ी में जीपीएस और पुलिस को सुराग मिलने की वजह से शाहुन गैंग के लोगों ने गाड़ी को मेरठ में जाकर कबाड़ियों को बेच दिया और कटवा दिया। इसमें गाड़ी का इंजन व पार्ट्स का अलग-अलग सौदा किया गया। टीम के लोग मेरठ तक भी गए, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हो सका। इसके बाद हफ्ते 10 दिन में शाहुन गैंग कहीं न कहीं हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।